Breaking News

हिन्दू महासभा लखनऊ मंडल महिला इकाई की अध्यक्ष बनीं अनीता

Spread the love

लखनऊ। अखिल भारत हिंदू महासभा त्रिदंडी ने अनीता तिवारी को हिन्दू महिला सभा लखनऊ मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी कार्यालय के प्रभारी प्रमोद त्रिवेदी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला ने अनीता तिवारी मनोनीत किया।
इसके अलावा एवरन सिंह को हिन्दू युवक सभा त्रिदड़ी का जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद, अजय वर्मा को हिन्दू महासभा त्रिदंडी फिरोजाबाद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि आगरा का जिला अध्यक्ष अजीत राजपूत को, युवक सभा आगरा का जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश वर्मा को, किसान सभा आगरा का जिला अध्यक्ष राम निवास को व विद्यार्थी सभा आगरा का अध्यक्ष सूरज वर्मा को नियुक्त किया गया है।
वहीं दिलीप कुमार गुप्ता को तहसील अध्यक्ष सीतापुर, जितेंद्र कुमार सिंह को (फतेहपुर) बाराबंकी एवं हिमांशु सिंह को जिला संगठन मंत्री बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला ने नवनियुक्त मनोनीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा तेजी के साथ आगे बढ़ रही है और जल्द ही प्रदेश के अन्य जगहों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!