Breaking News

वजीरगंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव चौहान को एक वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर सम्मानित

Spread the love

संवाददाता : सर्वेश उपाध्याय
वजीरगंज (बदायूं)। बुधवार को वजीरगंज में भारतीय जनता पार्टी के बदायूं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव चौहान को उनके एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेठ डूंगरमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राजकुमार ने मिठाई देकर बधाई दी। वहीं, नगर वजीरगंज के महेश्वरी मेडिकल स्टोर के प्रदीप महेश्वरी ने भी राघव चौहान को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदीप महेश्वरी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राघव चौहान के पिछले एक वर्ष में पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के सराहनीय कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर सभी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी राघव चौहान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम योगदान देंगे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद मंडल अध्यक्ष राघव चौहान ने वरिष्ठ नेताओं और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिली।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!