Breaking News

तिलहर में DCCC ने ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव के साथ कचरा प्रबंधन और स्वच्छता पर किया जागरूकता कार्यक्रम

Spread the love

संवाददाता : काजल मिश्रा
शाहजहांपुर (तिलहर)। नगर पालिका तिलहर में आज DCCC (जिला कंट्रोल एंड कमांड सेंटर) के सहयोग से ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने सोर्स एग्रीगेशन (कचरे के स्रोत पर ही अलग-अलग करने) पर नागरिकों को जागरूक किया। यह कदम स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने के तरीके सिखाए और समझाए गए, ताकि कचरे का सही प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त रैन बसेरा और अलाव की निगरानी भी की गई। DCCC की निगरानी में यह सुनिश्चित किया गया कि तिलहर में स्वच्छता व्यवस्था में कोई कमी न रह सके। अधिशासी अधिकारी श्री सत्येंद्र प्रकाश को भी इस प्रयास के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका से SI राजीव कुमार, विनय शुक्ला, इस्लाम बाबू, सफाई नायक और सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव की टीम में सुपरवाइजर पंकज कुमार, सहयोगी सुरजीत यादव, सुरजन यादव, अमरपाल राठौर, मीरा श्रीवास्तव ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से तिलहर को स्वच्छ और हराभरा बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की गई और नागरिकों को कचरा प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला आयोग की मा0 सदस्या अवनी सिंह ने सुनी महिलाओ की समस्याएं

Spread the loveजागरुकता चौपाल का आयोजन कर किया योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्ररित …

error: Content is protected !!