Breaking News

बदायूं के स्काउट्स ने छत्तीसगढ़ में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 2026 में भाग लेने के लिए किया रवाना

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में जिले के स्काउट्स आज दूधली, बालोद (छत्तीसगढ़) में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 2026 में भाग लेने के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर जिले के सात स्काउट पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्काउट्स को जिला मुख्यायुक्त एवं प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला मुख्यायुक्त डॉ. वीरपाल सिंह सोलंकी ने स्काउट्स को जंबूरी के ट्रैकसूट और किट से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति और अनुशासन का जज्बा पैदा कर रही है और जिले के स्काउट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना ने कहा कि भारत स्काउट गाइड संस्था हमेशा बाढ़, भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं में मदद के लिए आगे रहती है। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने स्काउट्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बताया कि जीवन में सफलता पाने के लिए हर क्षण का सदुपयोग करना आवश्यक है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जंबूरी 09 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्र सेवा और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना उद्देश्य है। इस जंबूरी में 18,000 स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर और कई देशों के स्काउट गाइड यूनिट लीडर प्रतिभाग कर रहे हैं।
जिले से रोहित गुप्ता, फरदीन अहमद, जीवन गोला, सौरभ गौतम, हिमांशु, अरुण कुमार और मुजम्मिल सैफी प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम में स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, निखिल चौहान और नेत्रपाल भी मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम युवा प्रतिभाओं को नेतृत्व और सेवा भावना से लैस करने के साथ-साथ जिले का गौरव बढ़ाने का अवसर है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!