Breaking News

सिविल लाइंस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार, लगभग 3 किलो अफीम बरामद

Spread the love

बदायूँ। संवाददाता गोविंद देवल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध व मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 08 जनवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए राजीव पुत्र भूरे निवासी ग्राम अम्बियापुर थाना बिनावर, सुमित पुत्र भजनलाल तथा इब्रीश कुमार पुत्र देव प्रकाश दोनों निवासी ग्राम मोहम्मद नगर थाना सिविल लाइंस को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 02 किलो 954 ग्राम मादक पदार्थ (अफीम), एक अदद मोटरसाइकिल तथा 03 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी के संबंध में थाना सिविल लाइंस पर मु0अ0सं0-16/2026 धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अखिल तोमर, कांस्टेबल विकास बैसला, कांस्टेबल रितेश कुमार, कांस्टेबल नवनीत शर्मा एवं कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …