Breaking News

वेकाबू ट्रक ने किसान को कुचला, मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, चालक की पिटाई

Spread the love

बदायूं।
थाना मूसाझाग क्षेत्र के बदायूं–दातागंज मार्ग पर किसरुआ गांव के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में सड़क पार कर रहे किसान को वेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच पुलिस ने हादसे के बाद फरार ट्रक को गांव लखनपुर के पास से पकड़ लिया। ट्रक को वापस घटनास्थल लाए जाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने चालक को किसी तरह बचाते हुए ट्रक और चालक को अपने कब्जे में लिया। ग्राम प्रधान की मदद से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और जाम खुलवाया गया। इसके बाद पुलिस चालक को थाने ले गई।
थाना प्रभारी के अनुसार मृतक किसान की पहचान प्रेमपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …