Breaking News

थाना समाधान दिवस पर एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Spread the love


बदायूँ।
थाना दिवस/समाधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने थाना अलापुर पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान महोदय द्वारा थाना दिवस/समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण भी किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को रजिस्टर को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना वजीरगंज पर समाधान दिवस में भाग लेकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उनका निस्तारण कराया गया।
थाना अलापुर में समाधान दिवस के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के समस्त चौकीदारों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय हालात की जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं सुनीं। ठंड के प्रकोप को देखते हुए एसएसपी द्वारा प्रत्येक चौकीदार को एक-एक कंबल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री कृष्ण कुमार तिवारी एवं थानाध्यक्ष अलापुर उदयवीर सिंह सहित समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।
संवाददाता – गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!