Breaking News

थाना अलापुर पुलिस ने किया सराहनीय कार्य, गुम हुए 47 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

Spread the love

बदायूँ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अलापुर पुलिस द्वारा गुम/खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी का सराहनीय कार्य किया गया। थाना अलापुर की साइबर पुलिस टीम को पूर्व में गुम हुए मोबाइल फोनों की रिकवरी के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोनों को सर्विलांस पर लगाया गया।
पुलिस टीम की सतर्कता एवं तकनीकी दक्षता के चलते कुल 47 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख 80 हजार रुपये है, सफलतापूर्वक बरामद किए गए। शुक्रवार दिनांक 10 जनवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना अलापुर में बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया।
अपने खोए हुए मोबाइल पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने बदायूँ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। आम जनमानस द्वारा भी पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की सराहना की जा रही है।
बरामद मोबाइलों का विवरण इस प्रकार है—
Vivo के 12 मोबाइल, Oppo के 8 मोबाइल, Samsung के 6 मोबाइल, Infinix के 2 मोबाइल, Poco के 5 मोबाइल, Motorola के 4 मोबाइल, Redmi के 5 मोबाइल तथा Realme के 5 मोबाइल शामिल हैं।
पुलिस के इस प्रयास से जनपद में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है।
संवाददाता – गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!