Breaking News

रायपुर मजरा में पांच दिवसीय बुद्ध कथा का शुभारंभ, ममता शाक्य ने किया उद्घाटन

Spread the love


बिल्सी।
बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रायपुर मजरा में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बुद्ध कथा का शुभारंभ सोमवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजकों, ग्रामवासियों एवं मातृशक्ति द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ममता शाक्य ने महात्मा गौतम बुद्ध के उपदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा दिया गया मध्यम मार्ग मानव जीवन के लिए श्रेष्ठ मार्ग है। महात्मा बुद्ध ने पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने ‘अप्प दीपो भव:’ अर्थात अपना दीपक स्वयं बनो का संदेश देकर आत्मनिर्भरता और आत्मबोध का मार्ग दिखाया। ममता शाक्य ने बुद्ध के वचनों का उल्लेख करते हुए कहा कि हजारों लड़ाइयां जीत लेने के बाद भी जब तक मनुष्य स्वयं पर विजय प्राप्त नहीं कर लेता, तब तक वह सच्चा विजेता नहीं बन सकता।
पांच दिवसीय बुद्ध कथा का प्रवचन कथा वाचक मोहन बौद्ध द्वारा किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन भगवान बुद्ध के जीवन, विचारों और उपदेशों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह तोमर ने किया।
इस अवसर पर सम्यक समबुद्ध कमेटी रायपुर मजरा के डॉ. मनोज कुमार शाक्य, बीडीसी पप्पू शाक्य, वीरेंद्र शाक्य, पदम सिंह शाक्य, सचिन शाक्य, सत्येंद्र शाक्य ग्राम प्रधान, भूपेंद्र शाक्य, अतेंद्र शाक्य, राकेश शाक्य, मुकेश चंद्र मौर्य, रामगोपाल बघेल, भगवान दास सागर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूरे गांव में धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!