Breaking News

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सफलता को लेकर उझानी में हुई आवश्यक बैठक

Spread the love

उझानी।
18 जनवरी को बदायूँ के विरुआवाड़ी मंदिर से निकलने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उझानी स्थित भगवानदास पैलेस में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के माध्यम से किया गया।
बैठक में पदयात्रा के प्रमुख विषयों एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान यात्रा प्रमुख पंडित मुमुक्षु कृष्ण दद्दा जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातःकालीन सत्र में पदयात्रा बदायूँ नगर से चलकर उझानी नगर में प्रवेश करेगी। यात्रा सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ेगी। उझानी नगर में स्थानीय नागरिकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पदयात्रा का स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पदयात्रा के दौरान उझानी स्थित हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी की आरती की जाएगी। इसके उपरांत छतुइया मंदिर पर भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। वहीं कछला गंगा तट पर साधु-संत पदयात्रा को संबोधित करेंगे तथा गंगा मैया की महाआरती में सहभागिता करेंगे। तत्पश्चात पदयात्रा अपने प्रारंभिक स्थल की ओर वापस प्रस्थान करेगी।
बैठक में उझानी नगर के अनेक विशिष्ट एवं गणमान्य सनातनी नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियाँ अपने ऊपर लेते हुए तन-मन-धन से सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान पदयात्रा की संपूर्ण रूपरेखा पर सहमति बनी और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुभाष चौक पर वैदिक रीति से देव यज्ञ, होली पर दिया प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the loveबदायूं। सुप्रसिद्ध आर्य समाजी एवं वैद्य स्वर्गीय श्री राजारामजी जिज्ञासु द्वारा प्रारंभ की …

error: Content is protected !!