Breaking News

पानी सप्लाई को लेकर सभासदों का विरोध, तीन सभासद पानी की टंकी पर चढ़े

Spread the love

संवाददाता, बदायूं
शहर में पेयजल संकट को लेकर को बड़ा हंगामा देखने को मिला। दूषित पानी की सप्लाई और जर्जर पाइपलाइन के विरोध में तीन सभासद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अंबेडकर छात्रावास के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। सभासदों का कहना था कि लंबे समय से इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
सभासदों ने मांग की कि तत्काल प्रभाव से पानी की सप्लाई सुधारी जाए और पुरानी व खराब हो चुकी लाइनों को बदला जाए। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …