Breaking News

निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, दो घायल

Spread the love

संवाददाता, बदायूं
उसहैत थाना क्षेत्र के कस्बा उसहैत में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन दीवार अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। हादसे में एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य चल रहा था तभी दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे तीन मजदूर दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और बामुश्किल तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!