Breaking News

थार चालक ने चेकिंग में पुलिस को चकमा देकर भागा, 25 किमी पीछा कर बिसौली में पकड़ी कार

Spread the love

बदायूं ब्रेकिंग:
बदायूं।
बदायूं जिले में रविवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब इस्लामनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक थार वाहन चालक ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। भागते समय चालक ने दो गाड़ियों में टक्कर मार दी और बिसौली की ओर फरार हो गया।
पुलिस ने पीछे-पीछे 25 किलोमीटर तक पीछा किया और अंततः बिसौली क्षेत्र में कार को दबोच लिया। इस कार्रवाई के दौरान कोई बड़ी चोट नहीं आई, लेकिन घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
इस्लामनगर पुलिस ने बताया कि थार चालक की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना ने पुलिस की सतर्कता और तत्परता को भी उजागर किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं

Spread the loveबिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर मोड़ के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे शनिवार …