Breaking News

पिंडौल गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

Spread the love


बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं ने पूरे गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली। सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए निकली महिलाओं का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किए गए। इसके पश्चात परम श्रद्धेय गौरव देव शर्मा के मुखारबिंद से श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के अभ्यार्थियों की सुविधा

Spread the loveबरेली 7 जून, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश …

error: Content is protected !!