Breaking News

बिल्सी में बालाजी मंदिरों पर भव्य श्रृंगार, सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन

Spread the love

बिल्सी। तहसील मोड़ स्थित बालाजी भक्ति धाम पर मंगलवार की शाम श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया गया। रात्रि में सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया, जिसके बाद भजन-कीर्तन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
इधर, मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा सहित भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। सीता रसोई में बने भोजन से बाबा का भोग लगाया गया। इसके बाद दरबार में आए सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर कुसुम शर्मा, आलोक सक्सेना, शिवांक शर्मा, मनोज कुमार, राजेश कुमार, अंशुल वाष्र्णेय, देवकीनंदन सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
वहीं तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा ने बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाकर विधिवत पूजा-अर्चना कराई। पूजा के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …