Breaking News

बिल्सी में महाकाल भक्ति का अनूठा संगम, देर रात तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

बिल्सी। नगर में सोमवार की रात महाकाल की भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मोहल्ला संख्या छह मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर पर महाकाल के भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया। बाबा की अद्भुत झांकी के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से रुद्राभिषेक के साथ की गई। इस दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
इधर, मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर पर भी महाकाल के भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया। यहां भी विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों में हुए आयोजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!