Breaking News

उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ बदायूं की बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार

Spread the love

नवनियुक्त पदाधिकारियों से शिक्षक हितों में सक्रिय भूमिका की अपेक्षा
बदायूं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा बदायूं की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष देशराज यादव की अध्यक्षता में जिला स्काउट एवं गाइड भवन, बदायूं के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से विवेक जौहरी (गणित प्रवक्ता, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं), योगेश पाल सिंह (प्रवक्ता, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गंगोला), अभिषेक कुमार वार्ष्णेय (एन.ए. इंटर कॉलेज बिल्सी) एवं निर्दोष कुमार (राधेलाल इंटर कॉलेज कछला) को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वहीं लव कुमार (नन्हू मल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी), फूलचंद रजक (पं. जवाहरलाल नेहरू जिला पंचायत इंटर कॉलेज कुंवरगांव), ईशदत्त यादव (नगर पालिका इंटर कॉलेज ककराला), भरत राज वर्मा (लाला गणेश जी लाल इंटर कॉलेज ओरछी) को जिला संयुक्त मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के विस्तार पर सुधाकर शर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह, हिरदेश चंद्र, हिमांशु सक्सेना, रमेश चंद पांडे, असरार अहमद, मंसूर हुसैन सहित अन्य पदाधिकारियों व शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि संगठन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए और अधिक सक्रिय व प्रभावी भूमिका निभाएगा।
सभा का संचालन जिला मंत्री आलोक कुमार पाठक ने किया। इस दौरान विगत दिनों मथुरा में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में पारित प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और उनके क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …