शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सहसवान में पैदल गश्त

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने प्रभारी निरीक्षक सहसवान धनंजय सिंह एवं पुलिस बल के साथ थाना सहसवान क्षेत्र में पैदल गश्त की।
पैदल गश्त के दौरान बाजारों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और मजबूत हुआ है।
Budaun Amarprabhat