Breaking News

बिछड़ी बच्ची खुशबू को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

Spread the love

मिशन शक्ति टीम की सतर्कता से परिवार में लौटी खुशियां
बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई से एक बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। जानकारी के अनुसार खुशबू नामक बच्ची अपनी चाची रवीश कुमारी के साथ कोल्हाई बाजार गई थी, जहां किसी कारणवश वह उनसे अलग हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बच्ची को थाना मुजरिया लाया गया।
थाना परिसर में मिशन शक्ति केंद्र में तैनात महिला कांस्टेबल 554 प्रियंका द्वारा बच्ची से स्नेहपूर्वक पूछताछ की गई। बातचीत के दौरान बच्ची ने अपने पिता का नाम रविन्द्र तथा निवास कछला बताया। इसके बाद महिला कांस्टेबल द्वारा बच्ची के परिजनों से संपर्क किया गया।
सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बच्ची खुशबू को उसके पिता रविन्द्र एवं मामा राजेश के सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!