Breaking News

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सहसवान थाने पर किया अर्दली रूम

Spread the love

विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया द्वारा थाना सहसवान कार्यालय पर अर्दली रूम आयोजित किया गया।
अर्दली रूम के दौरान थाना सहसवान एवं थाना जरीफनगर के सभी विवेचकों की विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, साक्ष्यों के समुचित संकलन एवं निष्पक्ष विवेचना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूरी की जाए।
इस अवसर पर विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए चेतावनी भी दी गई कि विवेचना में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!