Breaking News

अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित

Spread the love


पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदेशभर में विस्तार की घोषणा
बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति जनपद बदायूं की एक महत्वपूर्ण बैठक तहसील रोड स्थित समिति के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में विष्णु असावा को समिति का संरक्षक तथा संस्थापक ट्री मैन प्रशांत जैन को अध्यक्ष चुना गया। मृगांक कुमार जैन एवं डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता को समिति का सलाहकार मनोनीत किया गया। सौरभ वर्मा को जिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। बदायूं नगर में अचिन शर्मा को नगराध्यक्ष तथा बिल्सी नगर में देव ठाकुर को नगराध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में डॉ. नीरज अग्निहोत्री को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश बाबू शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, केशव वार्ष्णेय एवं रवि शाक्य को नगर सचिव तथा सूरज सागर को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रशांत जैन ने बताया कि अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति का गठन वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सात जनपदों में किया जा चुका है और शीघ्र ही शेष जनपदों में भी समिति का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा व्यापक स्तर पर पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
प्रशांत जैन ने जानकारी दी कि समिति वर्ष 2016 से 2025 तक जनपद बदायूं में 75 हजार से अधिक पौधों का रोपण कर चुकी है तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संस्था पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से दिलाई गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर भक्तों ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरित

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति …

error: Content is protected !!