Breaking News

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस की सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

Spread the love

बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की संरक्षिका प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के संरक्षण में संपन्न हुआ।
रैली में एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े नारों और संदेशों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं ने हेलमेट का प्रयोग करने, सीट बेल्ट पहनने और सुरक्षित व जिम्मेदार वाहन संचालन का संदेश दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा भी रैली में उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
रैली सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!