Breaking News

एएसपी ग्रामीण ने थाना वजीरगंज में विवेचकों का अर्दली रूम लिया, विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
वजीरगंज।
आज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया द्वारा थाना वजीरगंज कार्यालय पर थाना क्षेत्र के सभी विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक हिदायतें दीं।
एएसपी ग्रामीण ने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से की जाए। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
अर्दली रूम के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विवेचकों से लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी भी ली गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं

Spread the loveबिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर मोड़ के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे शनिवार …