Breaking News

थाना वजीरगंज में पैदल गश्त, शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाना वजीरगंज क्षेत्र में विशेष गश्त की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज सुरेन्द्र कुमार सिंह मय पुलिस बल ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की गश्त से अपराधियों में भय उत्पन्न होता है और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू सुबह 7 बजे से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, वेबसाइट और मोबाइल ऐप से होंगे पंजीकरण

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल देहरादून। चारधाम यात्रा-2026 को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां …

error: Content is protected !!