Breaking News

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में NSS ने सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित की भाषण और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता

Spread the love

बदायूं । गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत आज सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। प्राचार्या ने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
भाषण प्रतियोगिता में सेमेस्टर तृतीय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणामस्वरूप अनुष्का पटेल को प्रथम स्थान, विमेश को द्वितीय स्थान और रिया को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में टीम ‘ए’, जिसकी टीम लीडर स्नेहा थीं, ने सड़क सुरक्षा से संबंधित सामाजिक मुद्दों पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा द्वारा किया गया। आयोजन में छात्राओं की भागीदारी और जागरूकता ने सड़क सुरक्षा संदेश को और अधिक प्रभावी बनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!