Breaking News

बेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में 56वां वार्षिक उत्सव व बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई

Spread the love

बदायूं। संस्कृत महाविद्यालय बेदामऊ वैदिक विद्यापीठ बदायूं में विद्यालय का 56वां वार्षिक उत्सव एवं बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक आचार्य श्री वेदव्रत आर्य जी के संरक्षण में प्रातः राष्ट्र रक्षा यज्ञ से हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार, बाहर से आए अतिथिगण तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ज्ञान की देवी मां शारदे के जन्म दिवस एवं विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुकुल सूर्यकुंड संस्कृत महाविद्यालय बदायूं के व्याकरण प्रवक्ता आचार्य वेदप्रिय जी ने बसंत ऋतु पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बसंत के आगमन से जीवन में नई ऊर्जा, ताजगी और आनंद का संचार होता है। इस ऋतु में मानसिक तनाव कम होता है और शरीर व मन उल्लास से भर जाता है।
विद्यालय के संस्थापक आचार्य श्री वेदव्रत आर्य जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि जब हम जीवन में संगीत, रंग और आनंद को शामिल करते हैं तो कठिनाइयां भी सरल लगने लगती हैं। बसंत केवल एक ऋतु नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सकारात्मक दृष्टि है। उन्होंने मां सरस्वती के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्राचार्य आचार्य वेद मित्र आर्य जी ने छह ऋतुओं का वर्णन करते हुए कहा कि बसंत जीवन के रंगों और उत्सव का प्रतीक है। इस समय प्रकृति नए जीवन के साथ मुस्कुराती है और चारों ओर हरियाली एवं पुष्पों की छटा बिखर जाती है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता आचार्य सर्वेश कुमार गुप्ता जी ने विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास पर प्रकाश डाला। हकीकत राय के बलिदान दिवस पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वरिष्ठ प्रवक्ता आचार्य शिव सिंह यादव, संस्कृत माध्यमिक विभाग के प्रधानाचार्य आचार्य महेंद्र पाल सिंह यादव सहित अन्य विद्वानों ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर गुरुकुल सूर्यकुंड संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य वेदभानु आर्य, वेदवीर आर्य, विद्यालय के प्राचार्य वेद रतन आर्य, श्रीमती शगुन गुप्ता, श्रीमती अंकित गुप्ता, हर्ष गुप्ता, प्रबंधक नत्थू लाल गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन व्याकरण विभागाध्यक्ष आचार्य सर्वेश कुमार गुप्ता ने किया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!