Breaking News

उझानी पुलिस ने 1 किलो अफीम के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार, पिकअप सीज

Spread the love

बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूं डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध रोकथाम और मादक पदार्थ तस्करी रोकने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस टीम ने 25 जनवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर बसोमा रोड के पास नवल किशोर पटाखे की दुकान के समीप दो अभियुक्तों को पकड़ा गया, जिनके पास 1 किलो ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके वाहन पिकअप (UP 25 FT 8091) को धारा 207 MV ACT में सीज कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
अतुल कुमार शर्मा पुत्र अरूण कुमार शर्मा उर्फ अन्नू, निवासी ग्राम रिसौली, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं
शिवम भारद्वाज पुत्र भीष्म शर्मा, निवासी ग्राम रिसौली, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं
बरामदगी का विवरण:
अफीम: 1 किलो ग्राम
गाड़ी: पिकअप UP 25 FT 8091
इस संबंध में थाना उझानी पर मु0अ0स0-27/2026, धारा 8/18 NDPS ACT के तहत मामला पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रवीण कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना उझानी, मय टीम
इस कार्रवाई से जिले में मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाने में पुलिस की सक्रियता और चौकसी दिखाई दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में होली के अवसर पर प्राचीन शिव शक्ति भवन में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार

Spread the love अबीर-गुलाल और सुगंधित फूलों से किया गया दिव्य सजावट का आयोजन बिल्सी। …

error: Content is protected !!