Breaking News

जिलाधिकारी अवनीश राय ने 77वें गणतंत्र दिवस पर जनपदवासियों को दी बधाई, राष्ट्र की एकता और समरसता पर जोर दिया

Spread the love

बदायूं।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस विशेष मौके पर उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में अत्यंत गौरवशाली और प्रेरणादायक है। इसी दिन भारत ने अपना संविधान अंगीकार किया और स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष तथा लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है, और यह हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी अहसास कराता है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जनपदवासियों से अपील करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करते हुए देश के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!