Breaking News

77वें गणतंत्र दिवस पर वजीरगंज देशभक्ति के रंग में रंगा, विकलांग आश्रम में फहराया तिरंगा

Spread the love


वजीरगंज।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वजीरगंज कस्बा राष्ट्रीय पर्व के उल्लास से सराबोर नजर आया। सरकारी और गैर सरकारी इमारतें तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठीं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी गणतंत्र दिवस की खुशियों में शामिल दिखे।
सोमवार सुबह 8:30 बजे विकलांग आश्रम वजीरगंज में कस्बा इंचार्ज पवन कुमार भारद्वाज एवं एसआई राजाराम ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और संकल्प वाचन किया गया। कार्यक्रम में आश्रम में रह रहे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसके अलावा थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दिन भर विभिन्न देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कस्बा इंचार्ज पवन कुमार भारद्वाज एवं एसआई राजाराम ने विकलांग आश्रम में रह रहे बच्चों को फल व मिठाइयां वितरित कीं। इसके बाद कस्बा इंचार्ज ने आश्रम का निरीक्षण भी किया और आश्वासन दिया कि वे आगे भी इसी प्रकार आश्रम की सेवा करते रहेंगे।
इस मौके पर थाना वजीरगंज पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!