Breaking News

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, शहीदों को किया गया नमन

Spread the love

बिसौली। नगर व क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर तहसील परिसर में एसडीएम राशि कृष्णा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद शहीद स्मारकों पर एसडीएम राशि कृष्णा व तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव व सृजन यादव, एसडीएम के स्टैनो जहीर आलम सहित कौशल सक्सेना, अवनीश कुमार, कुलदीप पाराशरी, लेखपाल संघ अध्यक्ष अमित कुमार, संदीप कुमार, विनोद शर्मा, हरविलास आदि मौजूद रहे।
रजिस्ट्री कार्यालय में वेद प्रकाश कठेरिया ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मो. बिलाल खान, प्रेम बाबू, सचिन सक्सेना, अमन सक्सैना, शशिकांत शर्मा, अजय पाल, स्वतंत्र मोहन, अरविंद आदि उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने नगर को जीरो वेस्ट के माध्यम से स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दोहराया और नागरिकों से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग देने की अपील की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रवि यादव, मशकूर खान, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, आयुषवाला, सीमा इकबाल, अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, तरुण शर्मा, आशुतोष पाठक, कमर खान, सफीक अहमद बाबू, अमरपाल, बाबू फारूकी, रूप किशोर, शकील, अजय बाबू, राजेश बाबू, विक्रम आदि मौजूद रहे।
एसडीबी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय व मीनू बत्रा ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताएं एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
नगर स्थित पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में भी गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद पटेल सहित सचिन पटेल, वेंकटेश शंखधार, केशव पाराशरी, ज्योति शर्मा, गीता मौर्य, सलोनी, पायल, शालिनी, मदन गोपाल, पूजा, पूनम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मदनलाल इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजीव गर्ग ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य रतेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रजनीश चौधरी, दानिश खातून मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ शर्मा व अफजल खान ने संयुक्त रूप से


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!