Breaking News

वजीरगंज में पुलिस का पैदल गश्त, शांति व्यवस्था का लिया जायजा

Spread the love

बदायूं | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस ने वजीरगंज क्षेत्र में पैदल गश्त की।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज सुरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ थाना वजीरगंज क्षेत्र में पैदल गश्त पर निकले। इस दौरान बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!