Breaking News

सड़क सुरक्षा माह: रजत बाल विद्या मंदिर में एआरटीओ हरिओम ने छात्रों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

Spread the love

उझानी (बदायूं) | राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को उझानी क्षेत्र स्थित रजत बाल विद्या मंदिर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सख्त सलाह दी गई।
एआरटीओ हरिओम ने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। सुरक्षित व्यवहार अपनाकर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे और यातायात नियमों को जानने में गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय प्रबंधक शिव कुमार गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर इंजीनियर रजत गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पल्लवी गुप्ता, परिवहन विभाग के प्रवर्तन कर्मी तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!