Breaking News

किसानों से अपील: गन्ना औने-पौने दाम पर न बेचें, विभाग दिलाएगा सरकारी दर

Spread the love

बदायूं | जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने जनपद के गन्ना किसानों से अपील की है कि बिसौली चीनी मिल को जिन किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान न होने के कारण आपूर्ति नहीं की है और जिनका पेराई योग्य गन्ना अभी भी खेतों में अवशेष है, उनके गन्ने के निस्तारण के लिए विभाग द्वारा अन्य चीनी मिलों को गन्ना आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला गन्ना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि संबंधित किसान किसी भी स्थिति में अपना गन्ना औने-पौने दामों पर बिचौलियों के माध्यम से या सीधे किसी अन्य चीनी मिल को न बेचें। विभाग किसानों के गन्ने की आपूर्ति कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और गन्ना सरकारी दर पर ही बिकवाया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ संगठनों से जुड़े तथाकथित पदाधिकारी दलालों और बिचौलियों के साथ मिलकर भोले-भाले किसानों से कम दामों पर गन्ना खरीदकर दूसरी चीनी मिलों में बेच रहे हैं। ऐसे लोगों से किसानों को सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है।
जिला गन्ना अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों की रक्षा विभाग की प्राथमिकता है और किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!