बदायूं | अपर जनपद न्यायाधीश एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में 22 फरवरी 2026 को बदायूं में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के आदेशानुसार आयोजित किया जा रहा है।
प्रभारी सचिव ने बताया कि मेगा शिविर में समस्त प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित कर उत्तर प्रदेश शासन के अंतर्गत संचालित विभिन्न जन-लाभकारी सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में आमजन को विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिविर के सफल आयोजन और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए पंपलेट, पोस्टर, बैनर सहित अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाएं।
Budaun Amarprabhat