Breaking News

सहसवान में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ | सहसवान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में थाना सहसवान पुलिस टीम ने दिनांक 31 जनवरी 2026 को मु0अ0सं0 047/26 धारा 103(1) बीएनएस के अभियुक्त किशनपाल उर्फ भोला पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम ठिरिया ठकुरान थाना सीबीगंज जनपद बरेली को सहसवान-कछला रोड स्थित नगला मिश्र तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर मृतका के मकान के चूल्हे के ऊपर से घटना में प्रयुक्त आधी ईंट बरामद की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 31 जनवरी 2026 को पीआरवी 7855 पर सूचना प्राप्त हुई कि काशीराम कॉलोनी में अकेली रह रही जावित्री देवी (65) पत्नी गोकन्नी मृत अवस्था में मिली हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के चेहरे व बाएं हाथ की उंगलियों पर चोट के निशान मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसमें मृत्यु का कारण चोटों के चलते पाया गया।
जांच में सामने आया कि अभियुक्त किशनपाल मृतका के पुत्र सौदान का मित्र था, जो मजदूरी के लिए आया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि राशन और रहने को लेकर हुए विवाद में उसने गुस्से में आकर पास पड़ी आधी ईंट से मृतका के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह ईंट को चूल्हे पर छिपाकर फरार हो गया।
अपराधिक इतिहास:
– थाना जरीफनगर में धारा 304 आईपीसी
– थाना सहसवान में वर्तमान मुकदमा धारा 103(1) बीएनएस
बरामदगी:
– घटना में प्रयुक्त आधी ईंट
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह, थाना सहसवान पुलिस टीम सहित।
पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!