Breaking News

अंबियापुर में माघ पूर्णिमा पर विशाल भंडारे का आयोजन

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर में माघ माह की पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाजसेवी मृदुल शर्मा द्वारा हाईवे किनारे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं और यात्रियों को प्रसाद वितरित किया गया। हाईवे पर से गुजरने वाले यात्रियों ने भी रुककर प्रसाद ग्रहण किया।
समाजसेवी मृदुल शर्मा ने बताया कि माघ माह को पुण्यदायी माना गया है और इस माह में सेवा और दान का विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
इसके अतिरिक्त, अंबियापुर पंचायत घर के सामने स्थित शिव मंदिर पर ग्रामवासियों द्वारा आयोजित भंडारे का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने किया। आसपास के लोग भी वहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!