Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मैजिक शो का आयोजन, जादुई करतब देख बच्चे रह गए दंग

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल | बिल्सी
नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में मोटिवेशनल मैजिशियन, विचारक एवं प्रेरक द्वारा बच्चों के मनोरंजन और प्रेरणा के उद्देश्य से मैजिक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध जादूगर श्री रामलखन सम्राट ने अपने जादुई करतबों से बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जादूगर द्वारा दिखाए गए करतबों को देखकर छात्र-छात्राएं दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। कई बच्चे काफी देर तक हैरत में पड़े जादुई खेलों को देखते रहे। हालांकि जादूगर ने बच्चों को यह भी समझाया कि यह सब कोई चमत्कार नहीं बल्कि हाथ की सफाई और कला है।
मैजिक शो के दौरान जादू से रिबन निकलना, फायर मैजिक, कार्ड ट्रिक्स, जादुई छड़ी से करतब जैसे कई आकर्षक खेल दिखाए गए। इसके साथ ही जादूगर ने बच्चों को स्वस्थ खानपान अपनाने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने जादूगर के साथ मिलकर कुछ आसान मैजिक ट्रिक्स सीखे और अपने साथियों के सामने प्रस्तुत भी किए। जादूगर के करतब देखकर वहां मौजूद शिक्षक भी दंग रह गए।
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी द्वारा आयोजित यह मैजिक शो बच्चों के लिए न केवल मनोरंजक रहा बल्कि इससे उनमें सीखने की भावना और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा मिला। उन्होंने बताया कि रेडक्रास सोसायटी समाज कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसमें मेडिकल कैंप, निशुल्क इलाज और दवाइयों का वितरण शामिल है।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन दोनों के लिए उपयोगी होते हैं। इससे बच्चे किताबी ज्ञान से बाहर निकलकर बाहरी दुनिया को समझते हैं और यह जान पाते हैं कि जिसे वे जादू समझते हैं, वह वास्तव में वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत की गई कला है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर फूटा लोगों का गुस्सा: जलभराव से परेशान मोहल्लेवासियों ने उखाड़ी सड़क की इंटरलॉकिंग

Spread the loveबिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल। होली जैसे खुशी के पर्व पर जहां लोग नए …

error: Content is protected !!