Breaking News

गांव बमेड में लक्ष्मी नारायण यज्ञ व श्रीकृष्ण रासलीला के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल | बिल्सी
तहसील क्षेत्र के गांव बमेड में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्रीकृष्ण रासलीला के समापन के अवसर पर सोमवार को सामूहिक रूप से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन विगत 25 जनवरी से चल रहा था, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
भंडारे के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुव्यवस्थित रही, जिसमें ग्रामीणों ने एकजुट होकर सेवा कार्य किया। पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस भंडारे ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान महंत परमगिरी महाराज, नीलगिरी बाबा, निराले बाबा, बलवीर सिंह, होराम सिंह, भोजराज, श्रीपाल, मंचकंदर, होरीलाल श्रीवास्तव, प्रिंस यादव, अजमेर यादव, धनीराम यादव, डॉ. किशनवीर, रामवीर, पानसिंह, राजपाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!