Breaking News

बिल्सी: श्री महेश बाल विद्या मंदिर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह

Spread the love

बिल्सी। नगर के श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को कक्षा 11 के छात्रों द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावुक और उल्लासपूर्ण रहा।
प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपप्रधानाचार्य आलोक सक्सेना ने छात्रों को अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की सीख देते हुए अग्रिम शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर अंकित चौहान, श्याम मौर्य, अनीता सोमानी, कोतमा देवी, नरेश चंद्र, रूप किशोर, मीनाक्षी, दीक्षा, नीरज, शिल्पी, सुमन, कुमकुम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!