Breaking News

बिल्सी: ब्लॉक संसाधन केंद्र में विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम

Spread the love

बिल्सी। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) अम्बियापुर में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी गौतम प्रकाश ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों और एआरपी ने एसएमसी के अधिकारों, कर्तव्यों और कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अजीत रस्तोगी ने कुशलता से किया। अमित कुमार गुप्ता ने एसएमसी के बुनियादी नियमों की जानकारी दी, जबकि अनुज सक्सेना ने समिति के विधिवत गठन की प्रक्रिया समझाई।
ब्रजभान सिंह ने समिति के प्रमुख कार्यों और दायित्वों पर प्रकाश डाला। वीना वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और विकास कार्यों में एसएमसी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। रमन सिंह ने निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी दी, वहीं जयवीर सिंह ने बच्चों के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
समापन सत्र में खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और जनसहभागिता को मजबूत करना है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से अपील की कि वे विद्यालय स्तर पर एसएमसी को सक्रिय बनाएं। इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त प्रधानाध्यापक और एसएमसी के अध्यक्ष उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!