Breaking News

11 फरवरी को जिला सैनिक बंधु की बैठक, समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा

Spread the love

बदायूँ | संवाददाता: गोविंद देवल
जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की विधवाओं की कल्याणकारी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह (अ.प्रा.) ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला सैनिक बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को अपरान्ह 12 बजे से 1 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार, बदायूँ में आयोजित होगी। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों तथा दिवंगत सैनिकों की विधवाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि यदि किसी भूतपूर्व सैनिक या दिवंगत सैनिक की विधवा को कोई समस्या है तो वे अपना प्रार्थना पत्र दो प्रतियों में तैयार कर 10 फरवरी 2026 को अपरान्ह 5 बजे तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा कर सकते हैं, ताकि बैठक में उन पर विचार किया जा सके।
उन्होंने जनपद के सभी पात्र भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की विधवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु समय से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!