बदायूँ। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, मुंबई के निर्देशानुसार हज-2026 के तीर्थयात्रियों का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण जिला महिला चिकित्सालय, बदायूँ में स्थित अचल केंद्र पर आयोजित किया गया। यह कार्य 11 और 12 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक संपन्न हुआ।
इस दौरान कुल 131 हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण किया गया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुहम्मद तहसीन और डॉ. क़मर इक़बाल के मार्गदर्शन में नर्सिंग स्टाफ फरहा ख़ान, सदफ़ और गौरव यादव ने व्यवस्था सुनिश्चित की।
कार्यक्रम में राज्यानुदानित मदरसा आलिया क़ादरिया, मौलवी टोला के प्रधानाचार्य मुहम्मद तनवीर ख़ान, राज्यानुदानित मदरसा शमसुल उलूम, घण्टाघर के सहायक अध्यापक अफ़्फान हक़ क़ादरी, स्टेट हज इंस्पेक्टर मुहम्मद अली और हज ट्रेनर मुहम्मद मुक़्तदिर ख़ान ने सहयोग प्रदान किया।
प्रणव कुमार पाठक ने हज यात्रियों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और आगामी यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा व स्वास्थ्य नियमों का पालन करें।
Budaun Amarprabhat