Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम में सील हुए पेपर, 24 घंटे CCTV निगरानी

Spread the love

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से, प्रश्न पत्रों का वितरण शुरू

बिसौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षा शुरू होने में अब महज पांच दिन शेष रह गए हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रश्न पत्रों के वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।
निर्देशों के तहत परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन की निगरानी में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे जाएंगे। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं को भी परीक्षा केंद्रों पर भेजने का कार्य शुरू हो चुका है।
क्षेत्र के रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुईं। सभी प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया।
केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि परीक्षा अवधि तक केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे संचालित रहेंगे। स्ट्रांग रूम में चार अलग-अलग अलमारियां रखी गई हैं। पहली अलमारी में प्रथम पाली के प्रश्न पत्र, दूसरी में द्वितीय पाली के प्रश्न पत्र, तीसरी में छात्रों को वितरित करने के बाद बचे प्रश्न पत्र और चौथी अलमारी में अतिरिक्त सेट (इमरजेंसी पेपर) सुरक्षित रखा जाएगा।
प्रश्न पत्र प्राप्ति के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार यादव (पूर्ति निरीक्षक, बदायूं), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णुकांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, परीक्षा सह प्रभारी हरदीप सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा समेत पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने का दावा किया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!