Breaking News

साईं मंदिर वार्षिकोत्सव पर छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन

Spread the love

जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स ने आयोजित किया काउंसलिंग सत्र, पढ़ाई सामग्री किट वितरित
बिसौली। नगर के साईं मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा राममूर्ति बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं परीक्षा मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने भविष्य को लेकर विशेषज्ञों से खुलकर संवाद किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभा अग्रवाल (सेवानिवृत्त शिक्षिका) एवं कवीन्द्र कृष्णा वार्ष्णेय (एसोसिएट प्रोफेसर, फिजिक्स वाला) उपस्थित रहे। वक्ताओं ने छात्राओं को परीक्षा की बेहतर तैयारी और भविष्य निर्माण के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन सबसे अहम होता है। विषयों को रटने के बजाय समझकर पढ़ने पर जोर देते हुए परीक्षा कक्ष में प्रश्न-पत्र हल करने की प्रभावी तकनीकें साझा कीं। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं के भय को दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय भी बताए।
वक्ताओं ने 10वीं और 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न स्ट्रीम्स एवं प्रोफेशनल कोर्सेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने अपने करियर से जुड़े सवाल पूछकर शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को पढ़ाई सामग्री किट वितरित की गई, जिसमें ग्रुप के सदस्य विपुल वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिवार एवं जायंट्स ग्रुप के पदाधिकारियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाजसेवी नीरज साईं राम, यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन अफसर रूपम गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, विपुल वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!