Breaking News

बिल्सी: तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर राजस्व टीम की सख्त कार्रवाई, दो वाहन जब्त

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार इन दिनों धड़ल्ले से जारी है। प्रशासनिक सख्ती के बावजूद खनन माफिया खेतों और जंगलों से मिट्टी का उठान कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, एसडीएम प्रेमपाल सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार मोहित कुमार राठी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव सूरजपुर जंगल में छापेमारी की। मौके पर टीम को एक जेसीबी मशीन और एक डंपर अवैध खनन में संलिप्त पाए गए। दोनों वाहनों को तत्काल कब्जे में लेकर बिल्सी कोतवाली पहुंचा दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और यदि खनन संबंधी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र के सूरजपुर, बैरमई, बादशाहपुर, बागरपुर और सागरपुर सहित कई गांवों में लंबे समय से अवैध खनन जारी था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद खनन अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया, जिससे खनन माफिया के हौसले बुलंद थे।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!