Breaking News

बिल्सी में नर्मदेश्वर महाराज मंदिर की धूमधाम से प्राण प्रतिष्ठा, विशाल भंडारे का आयोजन

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित दुर्गा कॉलोनी में नवनिर्मित नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में सोमवार को शिव परिवार, राम दरबार एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न कराई गई।
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर से शुरू हुए भंडारे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वालों की सराहना की।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुन्ना सिंह चौहान, दीपक चौहान, रंजीत सिंह चौहान, जयप्रकाश ओझा, बागीश गुप्ता, रोहित चौहान, अनुराग चौहान, हरिओम शर्मा, पप्पू सिंह उर्फ हिटलर सिंह, राहुल वार्ष्णेय, मुन्नालाल प्रजापति, राजू शर्मा, प्रदीप माहेश्वरी सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुमशुदा महिला की तलाश जारी, पूछताछ के दौरान फरार व्यक्ति की भी खोज में जुटी बिल्सी पुलिस

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश …

error: Content is protected !!