Breaking News

बिल्सी के अंबियापुर गांव में बिजली लाइन की समस्या से ग्रामीण परेशान, विरोध प्रदर्शन

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में बिजली की लाइन काफी नीचे लटकने से हादसे का खतरा उत्पन्न हो गया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर शीघ्र समाधान की मांग की।
ग्रामीण देवपाल ने बताया कि गांव में पंजाब नेशनल बैंक के पीछे स्थित कॉलोनी में बिजली की लाइन बहुत नीची है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बंटी ने कहा कि लाइन इतनी नीची है कि राहगीरों के संपर्क में आ सकती है, जिससे करंट लगने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है और चेताया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विद्युत उपखंड अधिकारी जेपी राजपूत ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और संबंधित कर्मचारियों को लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदर्शन के दौरान देवपाल, बंटी, हरपाल, कप्तान, दुर्गेश, रिंकू, मोहनलाल, वीरवती और हरप्यारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …