Breaking News

बागवान’ में झलका संस्कारों का रंग, एल्फाबेट किंडर गार्डन स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया

Spread the love

‘
नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल, अदिति वार्ष्णेय बनीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर
संवाददाता: गोविंद देवल, बिसौली (बदायूं)
नगर के Alphabet Kinder Garden School द्वारा ग्रैंड पेरेंट्स डे ‘बागवान’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दादा-दादी और नाना-नानी का मन मोह लिया। इस अवसर पर अदिति वार्ष्णेय को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन Sahu Ramlakhan Cold Storage परिसर में किया गया, जिसका शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक मुदित अग्रवाल ने ग्रैंड पेरेंट्स के अभिवादन के साथ किया। उन्होंने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी परिवार की परंपराओं और मूल्यों के सच्चे वाहक होते हैं। यह आयोजन पीढ़ियों के बीच संवाद का सेतु साबित हुआ है।
नन्हे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बुजुर्गों को भावुक कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज सुनाई देती रही। समारोह के अंत में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल, श्यामा अग्रवाल, ममता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व अतिथि मौजूद रहे। अंत में भारती अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
पूरे आयोजन में उत्साह, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली। ग्रैंड पेरेंट्स डे न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के बीच प्रेम व सम्मान को और प्रगाढ़ करने का संदेश भी दे गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन हाउस धमाके में घायल युवक की मौत, दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम

Spread the loveइस्लामनगर। कस्बे के मेन स्टैंड रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के समीप स्थित …