Breaking News

कादरचौक। रामलीला ग्राउंड में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न

Spread the love

कस्बा कादरचौक के रामलीला ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज से संगठन में जुड़ने का आह्वान करना था।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से नरेंद्र (संगठन मंत्री, बरेली केंद्र), सुधांशु (विभाग प्रचारक, बदायूं), भारत लाल (जिला प्रचारक, बदायूं), संतोष (खंड कारवाह, कादरचौक), करन सिंह भदौरिया (विश्व हिंदू परिषद मंत्री, कादरचौक), मनोज राघव (विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष, कादरचौक), केशव गुप्ता (सह खंड कारवाह, कादरचौक), गौरव सिंह भदौरिया (संपर्क प्रमुख, RSS कादरचौक), रंजीत सिंह ठाकुर (बजरंग दल सह संयोजक), गोल्डी गुप्ता (बजरंग सेना जिला प्रभारी, कादरचौक) उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त शेखूपुर विधानसभा से पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, वीरेंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख कादरचौक शिव प्रताप सिंह राजपूत, कल्लू कश्यप, दीपक सक्सेना, श्याम सुंदर उपाध्याय और श्री श्री 108 बाबा ऋषि दास भी समारोह में शामिल हुए।
अमर प्रभात के संवाददाता शिव प्रताप सिंह के अनुसार, सम्मेलन में हिंदू समाज को संगठित होने और राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक व सांस्कृतिक दायित्वों को निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आह्वान को उत्साहपूर्वक अपनाने का संकल्प लिया।
इस आयोजन के माध्यम से आरएसएस ने अपने शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के साथ हिंदू समाज के एकजुट होने का संदेश


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!