Breaking News

कुंवरगांव पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश दबोचे

Spread the love

खासपुर तिराहे से गिरफ्तारी, कई संगीन धाराओं में थे वांछित
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
कुंवरगांव थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम खासपुर निवासी मुस्लिम पुत्र इकरार और राहगीर पुत्र नन्हे को बदायूं-कुंवरगांव मार्ग पर खासपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त मु.अ.सं. 195/25 धारा 191(2)/191(3)/190/109/117(2) बीएनएस सहित विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे थे और उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास लंबा है। दोनों के खिलाफ बीएनएस, आयुध अधिनियम, भादवि तथा गुंडा एक्ट की विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा मय पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …